फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सजदे में झुके सर, दुआ के लिए अल्लाह की बारगाह में बुलंद हुए हाथ

Fri, 24 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मुकद्दस रमजान महीने के पहले शुक्रवार पर तहसील क्षेत्र की मस्जिदों में लोगों ने विशेष नमाज अदा करके अमन शांति, भाईचारा और मुल्क की सलामती की अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में काफी रौनक दिखाई दी। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के चेहरे अल्लाह की बारगाह में सजदा करने के लिए दिखे। नमाज अदा कराने के बाद पेश इमाम-धर्मगुरुओं ने रमजान की अहमियत बताई। तहसील स्थित सुन्नी जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद, बैदौला मस्जिद, हल्लौर स्थित शिया जामा मस्जिद, कादिराबाद, टिकरिया, बयारा, बसडीलिया, बिथरिया, वासा, लटिया, हल्लौर स्थित सुन्नी मस्जिद, बेवा चौराहा स्थित मदीना सुन्नी जामा मस्जिद, बैदौला स्थित गरीब नवाज मदरसा मस्जिद, रसूलपुर और बगाहवा, औसानपुर, मिश्रौलिया तथा माली मैनहां पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना एहसानुल्लाह, मौलाना अकमल, मौलाना शमीम अहमद, तनवीर अहमद ने रमजान महीने की फजीलत, बरकत तथा विशेषता बताई। रोजेदारों से पूरे महीने अल्लाह की इबादत कलाम पाक की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करने और गरीबों की मदद के लिए कहा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें