फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 43 मेडल जीतकर हरिप्रसाद एकेडमी उसका बनी ओवरऑल विजेता

Mon, 02 Oct 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कालेज आयोजित ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में भाग
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट आईटीएफयू ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें पांच शैक्षणिक संस्थाओं के एवं तीन ताइक्वांडो क्लब के करीब 150 खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 43 मेडल जीतकर हरिप्रसाद एकेडमी उसका ओवर ऑल विजेता बना। 23 मेडल पाकर आइडियल पब्लिक स्कूल शोहरतगढ़ की टीम फर्स्ट रनर रही। 20 मेडल प्राप्त कर सेंट थॉमस स्कूल शोहरतगढ़ द्वितीय विजेता बनी। प्रतिभागियों को गोल्ड सिल्वर एवं ब्रांज मेडल देकर हौंसला बढ़ाया गया।
कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं कपिलवस्त प्रभारी मुरारी सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार मद्धेशिया एवं संजना श्रीवास्तव रहीं। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्य प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, प्रणय नारायण ,अर्पित सिंह पटेल, ज्ञानेश्वर पांडेय मौजूद रहे। प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एकेडमी के कोच बजरंगी राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें