फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू परिवार के बाइबिल पढ़ने पर हंगामा मचा

Thu, 13 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा थाने में धर्म परिर्वतन को लेकर विवाद के बाद बैठाए गए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बे में हिंदू परिवार में बाइबिल पढ़े जाने को लेकर मामला गर्म हो गया। हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक प्रचारक को हिरासत में लिया है। परिवार के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। हियुवा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेलौहा कस्बा स्थित गुड़िया का परिवार मेहनत मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता है। गुरुवार को उसके घर में बाइबिल पढ़े जाने की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी जयप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के मुताबिक घर में कई लोगों को एकत्रित कर संतकबीरनगर के सांथा निवासी शिवशंकर वर्मा बाइबिल पढ़ा रहे थे। कार्यकर्ता इसका विरोध करते हुए हो-हल्ला मचाने लगे। तनाव बढ़ता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शिवशंकर समेत मौजूद गुड़िया, फूलमति, विश्वनाथ आदि को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने पिछले डेढ़ वर्ष से बाइबिल पढ़ने की बात स्वीकारी, हालांकि धर्म परिवर्तन से इनकार किया।
बताया कि वह किसी देवी-देवता की पूजा नहीं करते, मन को शांति देने के लिए बाइबिल पढ़ते हैं। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं का कहना था कि दलित परिवारों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। तेजी से यह काम क्षेत्र में फैल रहा है। देर शाम तक पुलिस छानबीन में जुटी रही। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि शिवशंकर वर्मा करीब दस वर्ष पहले से इसाई धर्म का पालन कर रहा है। बेलौहा के कुछ परिवारों के बाइबिल पढ़ने का मामला संज्ञान में आया है। घटना की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें