फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाई कर रहे थे झगड़ा, तीसरे ने रोका तो मार दी चाकू

विज्ञापन
बयारा। थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में चाकू से घायल महेंद्र। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दो भाई कर रहे थे झगड़ा, तीसरे ने रोका तो मार दी चाकू
विज्ञापन

- भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज/ बयारा। क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में मंगलवार रात छोटे और बड़े भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। बचाव करने गए मझले भाई पर एक भाई ने चाकू से हमला कर दिया गया। उसे बेवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव निवासी लवकुश, धर्मेंद्र और महेंद्र सगे भाई हैं। महेंद्र का आरोप है कि मंगलवार की रात लवकुश और धर्मेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। वह बचाव करने के लिए पहुंच गया। धर्मेंद्र ने गुस्से में महेंद्र के पेट में वार कर दिया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख महेंद्र की पत्नी शोर मचाने लगी, शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और धर्मेंद्र के हाथ से चाकू छीन लिया। भवानीगंज थाने को सूचना दी गई।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महेंद्र की पत्नी बिट्टू ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया की तहरीर दोनों पक्षों से प्राप्त हुई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें