फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर स्थित परसा पंडित गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ट्रेलर के बाइक में टक्कर मारने से युवती की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार शाम 4:30 बजे डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर स्थित परसा पंडित गांव के पास हुआ।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को बेंवा सीएचसी लाया गया, हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में और चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जमौता गांव निवासी आशिक अली (25), अपनी बहन सैरुनिसा (19) पुत्री लेस मोहम्मद के साथ बुधवार शाम बाइक से बेंवा चौराहा बाजार से खरीदारी करके घर जा रहे थे। परसा पंडित गांव के पास बस्ती की ओर से आ रहे ट्रेलर ने आशिक की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में सैरुनिशा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आशिक अली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया। वहीं, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मारी है, जिससे महिला की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पकड़ लिया गया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें