सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में मंगलवार की देर रात को कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति का सिर फट गया और शरीर में भी गंभीर चोट आई। उपचार के लिए शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
चंपापुर निवासी हरिशंकर मिश्रा ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर मंगलवार की रात को खाना खा कर सो रहे थे। आरोप लगया कि रात करीब 11 बजे गांव के पूर्व प्रधान हीरा लाल, नंद लाल, रवि यादव, बनारसी यादव, बुधिराम, चंद्रभान, जौहर हुसैन, मीना शेख आदि घर पर चढ़कर बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। इस संबंध में एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।