संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। पुलिस व एसओजी ने मंगलवार को अंतरजनपदीय नकबजनी करने वाले बरेली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए थाना प्रभारी इटवा रविन्द्र सिंह व एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह 4:55 बजे सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ग्राम पिपरा पठान स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़ा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीस (41) निवासी गौरडीह, थाना मिश्रौलिया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद हुए। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इटवा, डुमरियागंज व मिश्रौलिया थानों में लगभग आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।
क