फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने का निर्देश
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने क्राइम मीटिंग में कसी थानेदारों की पेच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लांइस सभागार में शनिवार देर शाम डीएम दीपक मीणा और एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई में तेजी लाने का थानेदारों को निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित मामलों में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगीन अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई और गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई तेज की जाए। कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने थानावार अपराध डायरी की समीक्षा की। कहा कि महिला अपराध संबंधित मामलों की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर महिला संबंधित अपराध के मामले में आते हैं तो तत्काल केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जाए। गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अन्य जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप यादव, सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, बांसी राजेश तिवारी, इटवा अजय श्रीवास्तव, डुमरियागंज मुकेश शर्मा, एसओ सदर आरबी सिंह, उसका डीसी चौधरी, जोगिया आलोक श्रीवास्तव, कपिलवस्तु विनोद राय, त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र, रविंद्र सिंह, केडी सिंह सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें