फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिस्तौल दिखाते समय चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले के देवदह में घर पर पिस्तौल दिखाने के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली लगने से 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के अनुसार, देवदह नगरपालिका-7 निवासी दीपक खरेल के घर पर 22 वर्षीय रायन खत्री क्षेत्री पहुंचे थे। इसी दौरान खरेल पिस्तौल दिखा रहे थे। अचानक गोली चलने से रायन घायल हो गए। घायल रायन को उपचार के लिए देवदह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना अधिकारी कृष्णबहादुर चंद ने बताया कि रायन की हालत सामान्य है। पुलिस दीपक खरेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें