गुमटी का ताला तोड़कर चोरी
इटवा/कठेला (सिद्धार्थनगर)। मिश्रौलिया थाने के बढ़या चौराहे पर स्थित कई गुमटी का मंगलवार रात चोर ताला तोड़ लिए। गुमटी में रखे हजारों के सामान और नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई तो लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बढय़ा चौराहे पर मंगलवार की रात रोज की तरह दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर सोने चले गए थे। देर रात चोर रात घनश्याम, प्रकाश के पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये और सामान उठा ले गए। इसके बाद समीप के एक किराने की दुकान व मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़ने लगे। लेकिन, पड़ोसियों के जागने की आहट से चोर वहां से भाग गए और बाजार के दूसरे छोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे हजारों रुपये के सौंदर्य प्रसाधन के सामान चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर की दुकान के शटर का ताला तोडने लगे कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दुकान की तरफ दौड़े और भाग रहे चोरों का पीछा किया। लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चौराहे के आसपास लगे सीसी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।