गुमटी में लगी आग, सामान जलकर राख
सोहांस सुमाली गांव के टोला सिसहनिया की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थानाक्षेत्र के सोहांस सुमाली गांव के टोला सिसहनिया में सोमवार देर रात एक किराना टंकी में आग लग गई। आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों की मदद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के ग्रामसभा सोहांस सुमाली गांव के टोला सिसहनिया निवासी अहमद हुसैन की बीच गांव में लकड़ी की टंकी में किराने की दुकान है। अहमद हुसेन ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। कुछ घंटे के बाद आग लग गई। दुकान पर पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान में दैनिक उपयोग का लगभग 32 हजार से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर ग्राम प्रधान महबूब चौधरी, उपनिरीक्षक नंदू गौतम, शैलेंद्र सिंह सहित आदि लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।