फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी और वज्रपात से बचाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम खराब होने और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि आंधी-तूफान के दौरान लोग टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर से दूर रहें। घर के बाहर रखी भारी वस्तुओं को बांधकर सुरक्षित रखें। यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। वज्रपात से बचाव के लिए लोगों को पक्के मकान में शरण लेने, खिड़की-दरवाजों से दूर रहने और पेड़, तालाब, जलाशय, मोबाइल टावर व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने देने और लोहे की वस्तुओं को न छूने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के जिम्मेदारों का कहना है कि खुले खेत में फंसने पर दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर उकड़ूं बैठ जाएं। साथ ही दामिनी एप और सचेत एप डाउनलोड कर मौसम संबंधी अलर्ट प्राप्त करने की सलाह दी गई है।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें