फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांझे के कारोबार पर जीएसटी विभाग की सख्ती, दी चेतावनी

Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा और सीसा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को राज्य कर (जीएसटी) विभाग ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को ऐसे मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं, जनहानि और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए इनके कारोबार से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपयुक्त राज्य कर सिद्धार्थ सौरभ बंधु ने कहा कि चाइनीज और सिंथेटिक मांझे के कारण आए दिन लोगों के घायल होने और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग को रोकने में व्यापारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने व्यापारियों से इस संबंध में सहयोग करने का अनुरोध किया। बैठक में व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने तथा नियमानुसार कर भुगतान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें