ढेबरुआ। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए परिवहन निगम ने पांच बसों को बढ़नी भेज दिया है। जो रविवार सायं व सोमवार की सुबह प्रयागराज के लिए रवाना होगी। बढ़नी में परिवहन विभाग ने पांच मेला स्पेशल बसों को प्रयागराज में महाकुंभ में जाने के लिए भेजा है। बस चालक राजेश व शिवजी पांडेय ने बताया कि बस खड़ी करने की व्यवस्था नहीं है। डीआरएम आ रहे हैं। जहां उनका निर्देश होगा वहां सबको रोका जाएगा। संवाद