फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 709 जोड़ों ने शुरू की नई जिंदगी

Wed, 17 Jan 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड पर मंगलवार को आयोजित सामूहिक विवाह में कड़ाके की ठंड पर नए रिश्ते बनाने का उत्साह भारी पड़ा। जिस ठंड में लोग ठिठुरते हुए घरों में कैद थे, उसी मौसम में समारोह में 8000 हजार से अधिक लोग पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 709 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसमें हिन्दू समुदाय के 627, बौद्ध धर्म के 11 तथा मुस्लिम समुदाय के 71 जोड़े शामिल हुए। एक ओर मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे की रस्म पूरी कराई गई, जबकि मौलानाओं ने निकाह पढ़ाया। वर-वधुओं को जीवन साथी मिले तो उनके परिजन भी एक दूसरे का स्वागत किया।
नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस आयोजन से गरीब परिवार को बेटियों की शादी में बहुत सहूलियत मिल रही है। अब सरकार बेटियों की शादी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब बेटियों की शादी की चिंता कम कर दी है। सांसद जगदंबिका पाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनको कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी योगी की सरकार में सभी वर्गों के लोगों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहीं कारण है कि शादी करने वाले जोड़ों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक जोड़े को बैंक खाते 35000 दिया जा रहा है तथा 10000 का सामान भी दिया गया है तथा 6000 बरात के स्वागत पर व्यय किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने वर-वधू को शगुन किट दिया। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता उपस्थित रहे।
-
भीड़ बढ़ी तो कम पड़ गए संसाधन
प्रशासन का अनुमान था कि सामूहिक विवाह समारोह में 8000 से अधिक लोग आने वाले हैं, इसके बावजूद भी इंतजाम नाकाफी साबित हुए। मौके पर दो चलित शौचालय लगाए गए थे। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। अलाव की व्यवस्था चार स्थानों पर थी, जबकि आठ स्थानों पर होना चाहिए। लोग सुबह 8 बजे ही पहुंचे थे, लेकिन दोपहर 3.40 बजे तक काउंटर पर भोजन नहीं मौजूद था। आसपास कोई होटल या रेस्टोरेंट नहीं है, इस कारण लोग काउंटर पर भोजन मिलने का इंतजार कर रहे थे। जब भोजन शुरू हुआ तो हर कोई उधर ही चला गया और अव्यवस्था नजर आने लगी। जोगिया के बड़नइयां निवासी अनिल चौधरी ने कहा कि केटरिंग वालों पर लोगों ने दबाव तो भोजन मिलना शुरू हुआ। पत्तल सामने आए तो लूट मच गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में व्यवस्थाएं पूरी की गई थी। नगर पालिका परिषद के ईओ की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि, लोगों की संख्या कुछ अधिक हो गई।

शादी तो हो गई, नहीं मिला सामान
जोगिया से आए कांग्रेस ने बताया कि समारोह में उनकी भी शादी हुई है। हम लोग खुश हैं, लेकिन सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि सामान बाद में मिलेगा। इसी प्रकार जोगिया की ही शीला ने उनकी बेटी मुन्नी की शादी हो गई। सरकारी समारोह में मेरा बड़ा काम हो गया। सामान नहीं मिला, लेकिन बाद में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें