फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में खतरे में है आपसी भाईचारा : चमन आरा

Wed, 17 Jan 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी के नरकटहा में स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत हुआ। महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव चमन आरा रायनी ने कहा कि भाजपा राज में रेलवे, बैंक, एलआईसी, हवाई अड्डा, स्टेशन व नौकरी ही नहीं बल्कि हम सबका आपसी भाईचारा भी खतरे में है। 2024 लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश बचाने का चुनाव है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मो. इदरीश पटवारी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से जनपद में पार्टी को मजबूती मिलेगी। मो. इदरीश पटवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिलदेव, जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी, सैयद कुतुब, बरकत अली, ईश्वर चंद दुबे, केसी त्रिपाठी, मुस्तकीम, कामता प्रसाद, करीम राईनी, शाकिर अली, रिजवान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें