फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में वृद्ध को मारा चाकू, हालत गंभीर

Thu, 30 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
attack
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में बुधवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से वृद्ध पर कई वार किए गए। बुरी तरह जख्मी वृद्ध को घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जोगिया के हरैया गांव निवासी दासे (70) गुरुवार की रात गांव के पश्चिम स्थित झोपड़ी में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चेहरा, सीना और कंधे के पास कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। आनन-फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वृद्ध के पुत्र श्रीचंद लोध ने पुलिस को दिए तहरीर में जमीन विवाद को कारण बताते हुए गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें