फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वन महोत्सव पर ग्रीन चौपाल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। वन विभाग की बांसी रेंज की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वन महोत्सव अभियान के तहत ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीला एम. ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता से ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवकुमार गुप्ता, पूर्व प्राचार्य प्रो. केपी त्रिपाठी तथा इंदल प्रसाद ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, सहायक अरविंद कुमार, मुनेश देवी, वन दरोगा संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अमजद खान, वनरक्षक अरुणेश कुमार, अरबाज खान, जगदीश यादव, दिनेश यादव, अर्जुन प्रसाद, अभय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें