संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड निवासी रफातुल्लाह व उनके पौत्र को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने इटवा-बिस्कोहर मार्ग के मस्जिदिया के पास टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। दोनों बाइक से इटवा आ रहे थे।
नगर पंचायत इटवा के पटेल नगर (हीरखास) निवासी रफातुल्लाह सोमवार को अपने घर से दवा कराने पौत्र हसनैन को लेकर आ रहे थे। अभी वह इटवा बिस्कोहर मार्ग पर स्थित मस्जिदिया पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें दादा व पौत्र घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचो के बाद कार्रवाई की जाएगी।