फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समृद्धि का गृह प्रवेश, 80 करोड़ से चमके बाजार

Thu, 24 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में कपड़े की दुकानों पर बढ़ी रौनक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धनतेरस से पहले बृहस्पतिवार को पड़ा पुष्य नक्षत्र के दिन शहर के बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। पुष्य नक्षत्र के दिन पूरे जिले में लोगों ने 80 करोड़ से अधिक का खरीदारी कर घर में समृद्धि का प्रवेश करवाया।
विज्ञापन

मुहूर्त शुरु होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई, पूरे दिन लोग खरीदारी करते रहे। रियल स्टेट, सोने-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्राॅनिक्स, बर्तन, फर्नीचर, कार-बाइक व सजावट के बाजार में कुल 80 करोड़ का कारोबार हुआ है।
जिले में पुष्य नक्षत्र पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार एक दिन में हुआ। सबसे ज्यादा रौनक सर्राफा और बर्तन बाजार सहित ऑटोमोबाइल्स में दिखाई दी।
जिले में दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम से एक ही दिन में 600 से अधिक बाइक और गाड़ियों डिलिवरी हुई। सर्राफा बाजार सुबह से ही दमकता रहा, गोल्ड और डायमंड की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके अलावा बर्तन, कपड़े, शृंगार, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

खरीदारी के लिए शहर के सभी शॉपिंग मॉल में भी लोगों का तांता लगा रहा। शहर के प्रमुख बाजार सिद्धार्थ चौक, कपड़े वाली गली, हाईडिल तिराहा पर लोगों की भीड़ जुटी रही।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें