फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के रुपये हड़पने को बताया आत्महत्या की कोशिश की वजह

Thu, 31 Oct 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। दो दिन पूर्व जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच बांसी-बस्ती मार्ग पर मसिना गांव के पास बच्चों के साथ सड़क पर लेटकर आत्महत्या करने वाली महिला के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

पहले उसने पति पर दूसरी महिला को लेकर चले जाने, फिर निजी समूह के कर्ज में डूबने, वसूली करने वालों के धमकाने और डराने की वजह से आत्महत्या करने की कोशिश को वजह बताया था।
अब उसने बुधवार को बांसी पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के एक व्यक्ति पर रुपये हड़पने और उसी के लिए आत्महत्या करने की कोशिश करने की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर ले ली है, लेकिन वह हर बिंदुओं की जांच कर रही है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव निवासी जन्नतुन्निशा पत्नी जुनेद ने बीते सोमवार को आत्महत्या का प्रयास करने का कारण अपने पति को बताया था। उस समय उसने अपने पति पर एक दूसरी औरत को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंगलवार को स्वयं सहायता समूह पर कर्ज वसूली का दबाव बनाने, मोबाइल छीनने व घर में ताला लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार को ताजा घटना क्रम में जन्नतुन्निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि की गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति के बीमार होने पर उसका एक बीघा खेत बेचवा दिया था और बचे हुए रुपये को बैंक में जमा कराने को कहकर हड़प लिया है। जन्नतुन्निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बांसी के कोतवाल राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें