फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के लोग - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-72
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
जिला अस्पताल परिसर से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा सीएम के नाम का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के आह्वान पर कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। कर्मचारियों ने जुलूस के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में सभी विभागों के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस अशोक मार्ग से साड़ी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को सौंपा गया। 17 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों को भरने, केंद्र कर्मचारियों के भांति राज्य कर्मचारियों को अन्य भत्ता दिए जाने, प्रोन्नति किए जाने आदि शामिल है। जुलूस में वाईपी यादव, गोविंद ओझा, शिवपूजन त्रिपाठी, डीपी मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, हरिगोविंद मिश्र, पीसी शुक्ला, सतीश कर पाठक, भूलन मिश्र, उदयराज, उर्मिला गौतम, रागिनी त्रिपाठी, सुरेन्द्र जाटव, शिवाकांत पांडेय, राघवेन्द्र दुबे, रणजीत कुमार, लल्लन भाष्कर, वाईके द्विवेदी, अशोक सिंह, गोविंद पांडेय, हरिश्चन्द्र, राम करन गुप्ता, जमुना आर्य, ब्रह्मानंद यादव, दिलीप कुमार, महेन्द्र मिश्र, विनय पांडेय, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण भूषण द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, इफ्तखार खां, चन्द्रभाल वर्मा आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन

फोटो-54
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रर्दशन
विकास भवन से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को विकास भवन परिसर से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सीएम के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को सरकार जल्द से जल्द बहाल करें। वार्षिक प्रविष्टि में अति उत्तम की बाध्यता समाप्त करते हुए सक्षम अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया जाए। 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके राज्य कर्मचारियों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले में मनमाना रोकते हुए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने के बाद उच्च सुविधा युक्त चिकित्सीय संस्थानों के साथ शासकीय अनुबंध न होने के कारण कर्मियों को चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रही है। जिला मंत्री सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय कर्मियों के समान राज्य कर्मियों को भी वेतन भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों ने विकास भवन में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओम प्रकाश पाठक, विपिन कुमार पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, अभय सिंह, कमलेश यादव, प्रदीप सिंह, भूपेश शुक्ल, जगनरायन, राजकमल मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, लालजी गौतम, अश्वनी पाठक व संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें