फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेधावियों के नहीं रुकेंगे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों के बच्चों को सरकार देगी साइकिल
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा लाभ
जिले में 59 हजार से अधिक मजदूर हैं पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार साइकिल देगी। इसके लिए श्रमिकों को श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। योजना का लाभ हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को ही मिलेगा। जिले के 59 हजार मजदूरों के पढ़ने वाले बच्चे योजना के दायरे में आएंगे।
श्रमिक की स्थित में सुधार लाने के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं को लाभ पहुंचाकर समाज में उन्हें आगे लाने का प्रयास कर रही है। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के कदम साइकिल के अभाव में न रुके, इसके लिए उन्हें निशुल्क साइकिल देने की कवायद शुरू की है। संत रविदास शिक्षा योजना के तहत यह लाभ मिलेगा। योजना का लाभ हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा करने वाले छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा। माना जा रहा है कि इस योजना के लागू होने से श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई में काफी सहूलियत मिलेगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लीलाधर ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने जाने में असुविधा न हो इसलिए शासन ने उन्हें साइकिल देने की योजना शुरू की है। इसमें उन श्रमिकों के बच्चों को लाभ मिलेगा जो हाईस्कूल और इंटर 2020 परीक्षा से पहले आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
योजना का लाभ छात्र-छात्रा दोनों को मिलेगा। इसमें उत्तीर्ण होने की श्रेणी का भी कोई नियम नहीं रखा गया है। विद्यालय में 50 प्रतिशत उपस्थिति का प्रमाण-पत्र, प्रवेश शुल्क की रसीद, शपथ पत्र और मोबाइल नंबर आवेदन करते वक्त देना होगा। आवेदन किसी भी जन सुविधा केंद्र या फिर जनसेवा केंद्र से श्रम विभाग के पोर्टल पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए यह पात्रता जरूरी
आवेदनकर्ता के आधार कार्ड की छायाप्रति, श्रमिक और उसके बच्चे का बैंक पासबुक की छायाप्रति, दोनों का फोटो, श्रमिक का निर्माण कार्य करने के कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र। श्रमिक पंजीयन कार्ड, परिवार रजिस्टर का नकल, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अभिप्रमाणित फोटो युक्त आवेदन देना होगा तभी आवेदन हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें