- मिशन कायाकल्प के तहत राजकीय विद्यालय में प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास के लिए हो रहा काम
-नए सत्र में बच्चों को पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत
-जनपद में संचालित हो रहे हैं 28 राजकीय विद्यालय
सिद्धार्थनगर। जनपद में संचालित 28 राजकीय विद्यालयों में जल्द ही शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। क्योंकि, विद्यालयों में लैब के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा से लैस किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। मिशन कायाकल्प के तहत कार्य हो रहा है। उम्मीद है कि जुलाई से बच्चों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। जल्द कार्य पूरा करने के लिए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
सरकार शिक्षा का ढ़ाचा मजबूत बनाने के लिए सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। इसमें दम तोड़ चुके विद्यालयों को कायाकल्प योजना से जोड़कर पहले उनका स्वरूप बदलने की कार्य किया है। इसके बाद विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों और सुलभ बनाने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने पर काम शुरू किया है। मौजूदा समय में जनपद में 200 से अधिक माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन के विद्यालय हैं।
इसमें कायाकल्प योजना सहायता प्राप्त और राजकीय के लिए शुरू हुआ है। सहायता प्राप्त में कुछ राशि विद्यालय को देना है बाकी सरकार की ओर से विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रही है। इसी क्रम में जनपद में संचालित होने से 28 राजकीय इंटर कॉलेज को बेहतर बनाने की शुरुआत हुई है। इसमें विद्यालयों को दुरुस्त करने के साथ स्मार्ट क्लॉस, विज्ञान वर्ग के लिए लैब सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कई विद्यालयों में काम आखिरी चरण में है। जुलाई माह से बच्चों को पढ़ाई में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों को खास लाभ मिलेगा। प्रैक्टिकल में उन्हें दिक्कत नहीं होगी और अच्छे नंबर प्राप्त कर सकेंगे।
राजकीय विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई में सूहिलयत मिलेगी। - प्रकाश सिंह, डीआईओएस