संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय बर्डपुर में सरकारी दवा जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों ने सरकारी दवा जो जानवरों के इलाज के लिए आई थी, 2026 में एक्सपायर होने वाली थी, उसको भी आग के हवाले कर दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पशु चिकित्सालय में कुत्ते का इलाज कराने आई युवती ने जली दवाइयां देखकर बताया कि जो दवाएं 2026 में एक्सपायर होंगी, उसको भी एक्सपायर दवाओं के साथ बड़ी मात्रा में जला दिया गया है। अस्पताल में ही नॉन एक्सपायर अधजली दवाइयों का ढेर मौजूद है। अस्पताल के कर्मी पशु चिकित्सालय के डाॅक्टर सुबह से नदारद हैं। अस्पताल में पशु का इलाज कराने आए लोग इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं।
इस संबंध डाॅ. विनोद पांडेय ने बताया कि आज हम बोर्ड परीक्षा के मीटिंग में थे। मेरे पास बर्डपुर अस्पताल का अतिरिक्त चार्ज है। मुझे बर्डपुर अस्पताल में क्या हुआ कुछ मालूम नहीं है। वहां कंपाउंडर है। कल जाकर देखूंगा क्या हुआ है।