फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एमएसपी के लिए कानून बनाए सरकार’
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में भाकियू ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने का कार्य किया है। मगर किसान भी मानने वाले नहीं हैं। जब तक कृषि कानून को वापस नहीं ले लिया जाता है, आंदोलन और धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए कृषि कानून को वापस लिया जाए, जिसमें देश के किसानों का हित छिपा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के लागू हो जाने से देश के किसानों को काफी फायदा मिलता। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। देश के किसानों की खुशहाली के लिए उनके सभी कर्ज माफ किया जाए, जिससे किसानों का भला हो और ठीक से खेती कर सकें। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को जल्द वापस लिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन महापंचायत लगाने को विवश होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद चौधरी, ईश्वरी प्रसाद मिश्र, यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, पंकज वर्मा, जवीउल्लाह, प्रेमप्रकाश चौधरी, शिव प्रसाद, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आयोग के गठन की मांग
सिद्धार्थनगर। किसान आयोग के गठन सहित अन्य मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके बाद मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। इसलिए काला कानून के रूप में कृषि कानून लाया है जो किसानों के लिए अहितकारी है। कानून वापस लिए जाने की मांग के समर्थन में दिल्ली सीमा पर धरना चल रहा है। मगर सरकार किसानों की मांगें को मान नहीं रही है। उन्होंने अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की। कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं। लगातार संघर्ष और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अनिल कुमार, दिनेश मौर्य, दुर्गेश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें