फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है सरकार

Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज में 102 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखातीं राज्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर स्थित न्यू पीएचसी के लिए आई 102 एंबुलेंस को बुधवार की दोपहर ब्लॉक परिसर में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री शादाब फातिमा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नया एंबुलेंस आने को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब ने कहा कि देश की आजादी के बाद से खासकर ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिला, जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती थी। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में अज्ञैर अस्पताल की दूरी के चलते 90 फीसदी डिलेवरी घर पर होती थी।

10 फीसदी उन परिवार की महिलाएं अस्पताल जाती थीं, जो साधन संपन्न थे। मुख्यमंत्री के प्रयासों की देन है कि आज 90 फीसदी डिलेवरी अस्पताल में और 10 फीसदी विभिन्न कारणों से घर पर होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शासन से जिले को चार, 102 एबुंलेंस दी गई है। इसमें से एक यहां पर आई है। 102 एबुंलेंस द्वारा सर्वाधिक सेवा महिलाओं को दी जाएगी। गर्भावस्था से लेकर डिलेवरी व बच्चे के एक साल पूरा होने तक किसी भी तरह की दिक्कत होने पर संबंधित महिला या उनके परिजन 102 पर काल कर निशुल्क सेवा ले सकते हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार, सीएमओ डा.जीसी श्रीवास्तव, डा.एनके गुप्ता, ईएमटी अनिल चंद्र  श्रीवास्तव, डा.अमित चौधरी, जिला प्रभारी 108 व 102 इरफान सिद्दीकी व अमित जायसवाल, भरत सोनी, अमर गुप्ता, अमरदीप, नरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें