फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार जनविरोधी ही नहीं, गरीब विरोधी भी है

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार जनविरोधी ही नहीं, गरीब विरोधी भी है
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा कपिलवस्तु विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक रविवार को नगर के होटल में पूर्व विधायक विजय पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ जनविरोधी ही नहीं है, बल्कि यह गरीब विरोधी भी है। इनका नारा था कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा एकदम झूठा एवं खोखला है। यह लोग बात तो सबके साथ की करते हैं, लेकिन काम सिर्फ पूंजीपतियों और बड़े लोगों का करते हैं और इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और जहां तक रही विकास की बात विकास तो दूर पूरा प्रदेश विनाश की ओर बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गरीबों को कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। सड़कें पूरी तरह से जर्जर और ध्वस्त हो चुकी हैं विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध है। सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी जी ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बैठक में सपा नेता चंद्रजीत यादव ने संबोधित किया। इस दौरान बाबूराम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, फिरोज आलम, कृषनाथ यादव, सोनू यादव, विजय यादव, नन्हे दुबे, सुग्रीव यादव, अशोक कुमार पांडेय, अयोध्या साहू, रमजान अली, मो. अयूब, मनोज साहनी, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें