शोहरतगढ़ ब्लाक सभागार में मासिक बैठक करते ग्राम प्रधान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ग्राम प्रधानों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार : जिलाध्यक्ष
शोहरतगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लाक इकाई शोहरतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने कहा कि सरकार हम ग्राम प्रधानों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का समय से भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे ग्राम प्रधान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम प्रधान का मानदेय भी नहीं बढ़ा रही है। इस दौरान स्कूल में बच्चों के लिए किताबें, मनरेगा संबंधित समस्याओं आदि पर चर्चा की गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज चौबे, सुनील सिंह ने बैठक में अपने विचार रखे। इस दौरान अब्दुर्रशीद, जावेद अहमद, रामू सहानी, आसिम नैयर, अब्दुल अजीज, इबरार, बहरैची, गंगाधर मिश्र, शिवलाल, राजेंद्र पाल मौजूद रहे।