सिद्धार्थनगर। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी से उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगी। इसके कारण उत्पन्न भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं से पछुआ हवा का चलना तेज हो गया है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षोभ मंडलीय पछुआ हवा के चलन से मेघगर्जना के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबकि 20 फरवरी से ओलावृष्टि होने की संभावना है। भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री का उछाल रहेगा। जबकि 19 फरवरी से अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
शनिवार को तेज धूप होने से लोगों को गलन का अहसास नहीं हुआ। जबकि सुबह से सूर्य भगवान ने दर्शन दे दिया। जिससे कोहरा भी नहीं महसूस हुआ।