फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो वर्ष बाद मिला कोच, अभी कार्यभार संभालने का इंतजार

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करते ताइक्वांडो के खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच की कमी से हर वर्ष खिलाड़ी मैदान को छोड़ रहे है। ऐसे में स्टेडियम भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कोच कि नियुक्ति को लेकर खेल निदेशालय से पत्राचार कर रहा है। दो वर्षों से पत्राचार करने के बाद 20 फरवरी को जूडो के लिए एक कोच की नियुक्ति हुई, लेकिन 20 दिन बाद भी कोच ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, इससे खिलाड़ियों में मायूसी छाई है।
स्टेडियम में अंशकालीन कोच व सीनियर खिलाड़ियों के सहारे खेल का बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हैंडबाल, बॉस्केटबाल, हाॅकी ताइक्वांडों के कोच नहीं है। इससे खिलाड़ी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेना छोड़ रहे है। कई खेलों के खिलाड़ियों के नहीं आने से प्रशिक्षण सेंटर भी जर्जर हो गया है। ऐसे में बेहतर खेल प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ी अन्य जिले में जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम ने कई कोच की नियुक्ति को लेकर पिछले दो वर्षों से पत्राचार कर रहा था। 20 फरवरी को खेल निदेशालय ने जूडो के खिलाड़ियों के लिए एक कोच को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियुक्त किया लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने के 20 दिन बाद भी कोच ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इससे खिलाड़ियों में निराशा बरकरार है। खिलाड़ियों का कहना है कि एक कोच मिले भी तो उनके कार्यभार ग्रहण नहीं करने से प्रशिक्षण छूट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें