फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रैली को सफल बनाने की रणनीति बनी

Sun, 17 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में हियुवा की बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी श्यामधनी राही। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित र्हुई। 22 जुलाई को गोरखपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता की रणनीति तैयार की गई। हियुवा कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में पहुंचने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रदेश प्रभारी हियुवा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वांचल में आजादी के बाद से अभी तक में सबसे बड़े निवेश स्थल के रूप में गोरखपुर को चयनित किया है।
एम्स व खाद कारखाना का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियां है। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस बीमारी एक महामारी के रूप में है। इसके लिए सांसद योगी आदित्यनाथ कई वर्षों से प्रयासरत रहे। एम्स के लिए आंदोलन भी किया। एम्स खुलने से पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन

ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली को सफल बनाए। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी ब्लाक, नगर पंचायत से लगायत न्याय पंचायत स्तर से कार्यकर्ता को रैली में पहुंचने को कहे।
संचालन जिला प्रभारी श्यामधनी राही ने किया। इस दौरान सुभाष गुप्ता, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश चौधरी, किशनदेव त्रिपाठी, बिशुन दयाल, संजय राजभर, नितिन, अर्जुन लोधी, रामदेव गुप्ता, राकेश सिंह, माली बाबा, भानू सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें