संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित वीरेंद्र ग्रामीण खेल मैदान में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 में मंगलवार को गोरखपुर ने जिला क्रिकेट संघ गोपालगंज बिहार को 15 रन से हराया। इसके पहले सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार को खेले गए गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। संदीप मित्तल ने धुआंधार 65 रन, करण यादव ने 36, अनुराग ने नाबाद 20 व अखिल ने 26 रनों का योगदान दिया।
गोपालगंज की तरफ से आदित्य पांडेय ने पांच, प्रशांत श्रीवास्तव ने दो व अनवर ने एक विकेट लिया। 194 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने का तरीका गोपालगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर केवल 178 रन ही बना पाई।
गोपालगंज की तरफ से आयुष्मान श्रीवास्तव ने 37, अंकित यादव ने 36, दिव्या सिंह ने 28, उत्कर्ष सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया।
गोरखपुर की तरफ से अनुराग व आदित्य ने दो-दो व रवि ने एक विकेट लिया। गोरखपुर के संदीप मित्तल को मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। मंगलवार को मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चंद्रेश उपाध्याय रहे। सोमवार को खेले गए मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 14.4 ओवर में सभी विकेट होकर 80 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने दो विकेट खोकर आठवें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चंदन पांडेय, वकील खान, बाबूजी अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।