फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में गूंजा वंदे मातरम्

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने की। कुलपति ने ध्वजारोहण किया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को केंद्र में रखकर निरंतर प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में शोध और नवाचार के माध्यम से ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि उप्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। न केवल नए शिक्षण संस्थानों का सृजन हो रहा है, बल्कि गुणवत्ता, शोध और नवाचार की दिशा में अनेक अभिनव प्रयोग भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने एनसीसी कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार रहे।
गणतंत्र दिवस पर दिलाई संविधान की शपथ :सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें