डुमरियागंज। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोनहाताल की टीम विजेता बनी तथा बांसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान व विजय यादव ने फीता काटकर संयुक्त रुप से किया। खिलाडियों को संबोधित करते हुए विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है और नौजवान अपने टैलेंट के बलबूते खेल से अपना भविष्य संवार सकते है।उन्होने कहा कि कबड्डी देश का पुराना परंरागत खेल है, इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुरहमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम खेल प्रतिभाएं हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। संवाद