खुनुवां। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को काठमांडू घाटी के पश्चिमी प्रवेश द्वार नागढुंगा से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में उसकी पहचान भारत के पश्चिम बंगाल के महादेव सामंत के रूप में हुई है। उसे नागढुंगा पुलिस डिवीजन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वह बस में बैठे उसके पास से 274.83 ग्राम अवैध सोना बरामद हुआ है। सोने की बाजार कीमत 4563,826 नेपाली रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को सोने के साथ गौचर स्थित त्रिभुवन एयरपोर्ट कस्टम कार्यालय को भेज दिया गया है। संवाद