धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत साहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शुक्रवार को आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने महाभारत की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध के पश्चात जब भगवान श्रीकृष्ण वापस लौटने लगे तो बुआ कुंती से कहा कि अब मेरे जाने का समय आ गया है।
आप मुझसे कुछ मांगे इस पर बुआ कुंती ने कहा कि आपने मेरे पुत्रों की रक्षा की। बहु की लाज बचाई। आप हमेशा भक्तों की रक्षा करते हैं। आप से संपत्ति व पद मांगना मूर्खता है। आप हमें वरदान दें कि हमेशा आपकी कृपा हमारे ऊपर बनीं रहे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि वह हमेशा अपने भक्तों के साथ रहते हैं। शुद्ध हृदय व भक्ति से मुझे प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान श्रीकांत शुक्ल, अनंत शुक्ल, राजेश जायसवाल, प्रताप नारायण शुक्ल व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद