भनवापुर के बुढ़ऊं में श्रीमदभागवत कथा सुनाते आलोकानंद शास्त्री।
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़ऊ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक आलोकानंद ने बताया कि भगवान की कथा जीवन को बदल देता है। अगर व्यक्ति तन्मयता से भगवान की कथा को सुनता है तो उसके ऊपर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।
आगे भी उन्होंने कथा का रसपान करवाया। इस दौरान आयोजक मस्तराम चौधरी, इंद्रजीत उपाध्याय, आचार्य अनिरुद्ध, अमर, दिलीप, विनोद आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद