फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भक्तों से रिश्ते निभाने के लिए अवतार लेते हैं : आचार्य श्रीकृष्ण

विज्ञापन
शाहपुर के खीरा मंडी चौराहे पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पंडित उत्तम कृष्ण शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
- भनवापुर के धनोहरी में वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के धनोहरी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते हैं। भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान सदा भक्ति के अधीन होते हैं, जहां भक्त की निष्ठा हो जाए भगवान वहीं आ जाते हैं, जैसे भक्त प्रहलाद की निष्ठा खंबे में थी।
विज्ञापन

कथा वाचक ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का वर्णन किया एवं कृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। आचार्य शास्त्री ने बताया कि भगवान के धरती पर आने का कारण है कि जब पृथ्वी लोक पर पाप बढ़ जाते हैं। तब भगवान धर्म और धरती की रक्षा व युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते है। इस दौरान मुनेश्वर चौधरी, सावित्री, राज, विजय, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें