इटवा। कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में बुधवार को हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज के सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की साक्षी मिश्रा भाषण में प्रथम, गुडिय़ा चौधरी क्विज में द्वितीय, दीपशिखा कसौधन ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने में डॉ. चन्द्रकांत की अहम भूमिका रही। प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र प्रसाद मिश्र, डॉ. अमरनाथ, डॉ. शफीकुर्रहमान, सह संयोजक डॉ. मालिक राम वर्मा, महेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार पांडेय व अनिल कुमार यादव ने छात्राओं की सराहना की है। संवाद