फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रंगोली में भाग लेने वाली छात्राएं सम्मानित

Fri, 08 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय डुमरियागंज में बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिह्न एवं कलम देकर प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र प्रसाद मिश्र ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान के संयोजक अजय कुमार ने बताया कि प्राचार्य डॉ. रवींद्र प्रसाद मिश्र की ओर से प्रेमिका मिश्रा, नेहा भास्कर, अंशिका एवं अंजलि शर्मा को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान पर बल दिया। इसमें सबकी सहभागिता को समझाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमरनाथ, डॉ. चंद्रकांत मिश्र, अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. मालिक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें