फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसपी ने विद्यालयों का निरीक्षण करके देखी व्यवस्था

Fri, 08 Mar 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को लोटन क्षेत्र में चिहि़नत विद्यालयों का निरीक्षण किया। अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए पहले से ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह थाना लोटन क्षेत्र में चिह्नित विद्यालयों साधू शरण सिंह कन्या इंटर कॉलेज परसौना बड़हरा, करम हुसैन पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग, जनता इंटरमीडिएट कॉलेज बनियाडीह, कल्पनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, राम प्रकाश सुभाष चंद्र इण्टर कॉलेज व शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगोत्रीनग, मुडिली पननी आदि का निरीक्षण किया।
संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से वार्ता कर मानक के अनुरूप आवश्यक साधन, संसाधनों, मूलभूत व्यवस्थाओं की व्यवस्था के लिए संबंधित को आदेशित कर थानाध्यक्ष लोटन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष लोटन विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें