फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरात में युवतियाें से छेड़खानी, मारपीट

Fri, 29 Nov 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्षेत्र के गांव में बारात में डांस कर रही लड़कियों के साथ कुछ मनबढ़ युवक डांस करते हुए छेड़छाड़ करने लगे जब लड़कियों ने विरोध किया तो लड़कियों को मार-पीट कर घायल करने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है। जिस पर कोतवाली पुलिस आठ नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव जाने के लिए बैंड बाजे के साथ बारात निकली थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात के साथ जा रही लड़कियां, महिलाएं डांस कर रही थीं कि गांव के ही कुछ मनबढ़ युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगे विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने लड़कियों की जमकर पिटाई कर दिया।
इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना में शामिल चार युवकों को हिरासत में लेकर बारात को रवाना कराया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनाती कर दी गई है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने आरोपी अफताब, आलमताज, अमीर, अरबाज, अहमद अली, समसुद्दीन, समशेर, कमरुद्दीन समेत आठ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कर शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें