सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में बृहस्पतिवार को कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ एक छात्रा का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के नगवा गांव के टोला सिंहोरवा निवासी मिनाक्षी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को घर के लोग काम पर गए थे वह घर पर अकेली थी। दोपहर दो बजे जब घर के लोग घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों ने खिड़की से देखा तो मीनाक्षी दुपट्टे के सहारे छत में लगे पंखे से लटक रही थी। घर के लोगों ने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।