फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पथरा की थानाध्यक्ष बनीं मीरा चौहान

Fri, 29 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम की ओर से जिले में महिला थाना के अलावा अन्य थाने पर महिला थानाध्यक्ष की तैनाती करने का दो दिन पहले फरमान सुनाया था। सीएम के आदेश को संज्ञान में लेते हुए जिले के कप्तान ने मीरा चौहान को पथरा थाने की कमान सौंप दिया। इससे पहले वह महिला थानाध्यक्ष थीं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर थाने पर भेजे गए।
विज्ञापन


दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले प्रदेश की कानून की समीक्षा बैठक किया था। इसमें नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला थाना के अलावा जिले के अन्य थानों पर भी महिला थानाध्यक्ष बनाए जाने का फरमान सुनाया था। आदेश का असर हुआ कि जिले में महिलाओं की भागीदारी बढ़ गई थी। महिला थाने की प्रभारी मीरा चौहान को पथरा थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, डुमरियागंज रिर्पोटिंग चौकी प्रभारी शाइस्ता खान को महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा सूर्यभान सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक गोल्हौरा, संजय कुमार मिश्र अतिरिक्त निरीक्षक शोहरतगढ़, विजय कुमार अतिरिक्त निरीक्षक ढेबरुआ, अजय कुमार सिंह अतिरिक्त निरीक्षक सदर, जगमाल सिंह अतिरिक्त निरीक्षक लोटन बनाया गया। इसके अलावा २९ पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया। इस संबंध में एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के मददेनजर फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें