परतावल। श्यामदेउवां थाना क्षेत्र के एक वार्ड में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवती परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में काम कर परिवार का सहयोग करती है।
पीड़िता का आरोप है कि तौफिक नाम का युवक पिछले करीब 3-4 महीनों से उसका लगातार पीछा कर रहा था। वह काम पर आते-जाते समय रास्ते में फब्तियां कसता था और उसे परेशान करता था। लोकलाज और डर के कारण पीड़िता अब तक किसी से शिकायत नहीं कर सकी और चुपचाप सब सहती रही। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी ने युवती को अकेला पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर पास के एक युवक के पहुंचने से वह आरोपी के चंगुल से निकल सकी। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक के दूसरे समुदाय के होने के कारण मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तौफीक निवासी नगर पंचायत परतावल शिव नगर वार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ सदर द्वारा की जाएगी। संवाद