फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की जान बचाने की गुहार लगाते हुए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी लगभग दो माह पूर्व घर से लापता हो गई थी। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लोक-लाज के कारण उन्होंने पहले थाने में शिकायत नहीं की। चार दिन पूर्व पीड़ित को उनकी पुत्री का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि गांव का ही महेश उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां उसके साथ मारपीट की जा रही है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने फोन पर अपने पिता से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे बचा लिया जाए, अन्यथा उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें