फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कूड़ा नदी में नहाने गई बालिका डूबी, तलाश जारी

Fri, 22 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरौलिया के टोला बसहवा का मामला, तीन को ग्रामीण ने बचाया
विज्ञापन

- सूचना पर पुलिस व स्थानीय गोताखोर मौके पर जुटे, एनडीआरएफ टीम बुलाई गई
महदेवा बाजार। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरौलिया के टोला बसहवा में नानी के घर आई 12 वर्षीय बालिका कूड़ा नदी में नहाने के दौरान डूब गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समाचार लिखे जाने तक बालिका की तलाश जारी थी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सकिडिहवा थाना चिल्हिया निवासी स्नेहा (12) पुत्री विनोद अपनी नानी के घर आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह अन्य बच्चों इंद्रजीत, किशन और बितानी के साथ कूड़ा नदी में नहाने गई थी। नहाते समय चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान नदी में भैंस नहला रहे राम अचल यादव ने बच्चों की आवाज सुनकर नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने जान जोखिम में डालकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आने के बाद बच्चों ने बताया कि एक लड़की अभी भी पानी में फंसी हुई है। इसके बाद राम अचल दोबारा नदी में उतरे, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस कर्मियों को नदी में उतारकर तलाश शुरू कराई गई। परिजनों के अनुसार स्नेहा की मां का करीब छह वर्ष पहले निधन हो चुका है। तीन भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर की संतान थी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें