फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Tue, 05 Nov 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के सिसहनिया गांव में मंगवार को संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सिसहनिया गांव सिकंदर के मुताबिक वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत में धान की कटाई करने गया था। दोपहर लगभग दो बजे जब घर पर आया तो देखा कि उसकी 18 वर्षीय बेटी अफरीदा का शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताबिक सिकंदर के पास छह लड़किया व दो लड़के हैं। अफरीदा सिकंदर के बच्चों में दूसरे नंबर की थी।
मौत के बाद पूरा परिवार सदमे है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उसका बाजार रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें