फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल लेना दुश्वार...कड़ी धूप में लंबी कतार

Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। बुढ़नईया स्थित विनायक सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को डीजल और पेट्रोल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सूचना मिलते ही ग्रामीण चार पहिया, दो पहिया वाहनों और डिब्बा-गैलन लेकर पंप पर पहुंचने लगे और लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लंबी कतारों के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद ईंधन मिल सका।
पंप प्रबंधन की ओर से भीड़ नियंत्रित करने और सभी उपभोक्ताओं को तेल उपलब्ध कराने के लिए प्रति वाहन सीमा तय कर दी। इसके तहत चार पहिया वाहनों को अधिकतम दो हजार रुपये तक, डिब्बा-गैलन में एक हजार रुपये तक और दो पहिया वाहनों को 200 रुपये तक का ही पेट्रोल-डीजल दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तस्करी रोकने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं से आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी ली गई। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों खेती-किसानी का कार्य तेज होने के चलते धान की नर्सरी और जुताई के लिए डीजल की मांग बढ़ गई है, जिससे पंपों पर लगातार भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिपो से भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम मात्रा में हो रही है, जिसके कारण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें